पढ़ो और समझो

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और रेखांकित शब्दों की ओर ध्यान दो। तुम जानते हो कि ये शब्द मैं शब्द के विभिन्न रूप हैं। मैं शब्द सर्वनाम है और ये सभी शब्द भी सर्वनाम हैं। इसी प्रकार वह (लड़का अथवा लड़की) तथा तुम सर्वनामों के विभिन्न रूपों से पाँच-पाँच वाक्य बनाओ।


मैं एक यंत्र मानव हूँ। आम भाषा में लोग मुझे रोबोट कहते हैं।


मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं है।


मेरी भी टाँग, भुजा और अँगुलियाँ हैं।


लेकिन मेरे ये सभी अँग धातुओं से बने हैं।


(1) 'सुभाष' एक विद्यार्थी है।


(2) वह (सुभाष) रोज स्कूल जाता है।


(3) उसके (सुभाष के) पास सुन्दर बस्ता है।


(4) उसे (सुभाष को) घूमना बहुत पसन्द है।


1